{"_id":"6a14b052f65e4bd1bc00f153","slug":"three-month-old-innocent-murdered-father-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-914160-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन माह की मासूम की हत्या, पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन माह की मासूम की हत्या, पिता गिरफ्तार
Tue, 26 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 26 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
मुगल कैनाल के नाले के पास शव की तलाश करते पुलिस कर्मी स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। पत्नी से विवाद के बाद पिता ने अपनी तीन माह की मासूम बेटी की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। इसके बाद थाने पहुंचा और बच्ची के छीन लिए जाने की शिकायत की। जांच के दौरान पुलिस को पत्नी ने बताया कि बच्ची को वही छीनकर ले गया था। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया है। पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
मां अनीता ने पुलिस को बताया कि वह चार महीने से अपने पिता बाबू राम के पास झोपड़ी में रह रही हैं। पति सोनू पानी के कैंपर की सप्लाई का काम करता है। वह किराए के कमरे में अलग रह रहा है। शराब पीता है। उसका पति से शराब पीने पर और अपने साथ रखने के लिए झगड़ा होता था। रविवार रात को 11:30 बजे पति उसके पास आया। तब भी विवाद हुआ। उसने खाना दिया लेकिन खाए बिना चला गया। रात को दोबारा आया तो शराब के नशे में धुत था। उसे गालियां दीं। उसकी छोटी बेटी तीन माह की देव्यांशी को छीनकर ले गया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि आरोपी सोनू रात में ही थाने पहुंचा। बताया कि कोई उसकी बच्ची को छीनकर ले गया है। पुलिस ने बच्ची की तलाश में सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। कुछ पता नहीं चला। इसी बीच बच्ची की मां अनीता और उसके परिवार से जानकारी की गई। उन्होंने बताया कि सोनू शराब के नशे में बच्ची को छीन ले गया था। शक होने पर सोनू से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। बताया कि उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर शव नाले में फेंक दिया है। आरोपी ने बताया कि शराब पीने पर पत्नी उससे झगड़ा करती थी। बच्चियों की परवरिश की बात करती थी। इसी कारण उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मुगल कैनाल के नाले से बरामद हुआ शव
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सोनू को सुबह घटनास्थल पर ले जाया गया। मुगल कैनाल के नाले में तलाश की गई। नाले से बच्ची का शव बरामद हो गया।
छह साल पहले किया था प्रेम विवाह
आरोपी की पत्नी अनीता ने बताया कि सोनू का परिवार उनके पास ही झोपड़ी में रहता था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वह काफी समय अपने पति सोनू के यूपी के बहराइच जिले के भटपुरवा गांव में रही। उनकी तीन साल की बड़ी बेटी संध्या भी साथ रहती थी। पति से झगड़ा होने पर चार महीने पहले अपनी माता सुनीता और पिता बाबू राम के पास चार चमन में रहने आ गई थी।
पिता सोनू ने बच्ची का गला दबाकर हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। पुलिस को बोलता रहा कि उससे कोई बच्ची को छीनकर ले गया है। सख्ती से पूछताछ पर हत्या की वारदात कबूली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का शव नाले से बरामद हुआ है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। -रामलाल, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना