{"_id":"6a04ef7a51a0c0743a0bdd6a","slug":"tomorrow-is-the-last-day-for-wheat-procurement-farmers-payments-are-pending-karnal-news-c-18-knl1018-905742-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गेहूं की खरीद का आखिरी दिन कल, किसानों का अटका भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गेहूं की खरीद का आखिरी दिन कल, किसानों का अटका भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जिले में गेहूं खरीद सीजन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकारी खरीद का शुक्रवार को आखिरी दिन है। प्रशासन के अनुसार अब तक करीब एक लाख किसानों को 1881 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जो कुल किसानों का लगभग 96 प्रतिशत है, वहीं दूसरी ओर मंडियों में अभी भी हजारों टन गेहूं पड़ा होने से उठान और भुगतान प्रक्रिया को लेकर किसानों की चिंता बनी हुई है। दो दिन पहले तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की 24 मंडियों में इस सीजन में 7 लाख 87 हजार 38 टन गेहूं की आवक दर्ज की गई थी, इनमें से सरकारी एजेंसियों ने लगभग 96 प्रतिशत यानी 7.57 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली थी। हालांकि खरीदे गए गेहूं में से केवल 7 लाख 30 हजार 114 टन का ही उठान हो पाया था, जबकि करीब 57 हजार टन गेहूं मंडियों में पड़ा हुआ था।
97 हजार से ज्यादा किसानों ने बेची फसल : इस बार जिले की मंडियों में 97 हजार 739 किसानों ने अपनी गेहूं की फसल बेची। सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया था। किसानों को उम्मीद थी कि खरीद के 72 घंटे के भीतर भुगतान मिल जाएगा लेकिन उठान प्रक्रिया धीमी रहने के कारण कई किसानों का भुगतान अटक गया। हालांकि खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार का दावा है कि अधिकांश किसानों को भुगतान कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब एक लाख किसानों के खातों में 1881 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। संवाद