{"_id":"6a1751c28b2ff5c2e90c0d4f","slug":"track-repair-work-affects-rail-operations-delays-many-trains-karnal-news-c-18-knl1018-915565-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रैक मरम्मत कार्य से रेल संचालन प्रभावित, कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रैक मरम्मत कार्य से रेल संचालन प्रभावित, कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 28 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल। बुधवार को रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य का असर ट्रेनों की आवाजाही पर दिखाई दिया। कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा देरी 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू में दर्ज की गई, जो 1 घंटा 16 मिनट लेट रही। वहीं 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस भी 1 घंटा 6 मिनट देरी से पहुंची। 11058 मुंबई एक्सप्रेस 36 मिनट तक लेट रही, जबकि 12920 डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस 19 मिनट देरी से चली। इसके अलावा 14796 एकता एक्सप्रेस 34 मिनट, 15708 अमरपाली एक्सप्रेस 25 मिनट, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस 17 मिनट देरी से पहुंची। 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 40 मिनट, 20433 जम्मू मेल 28 मिनट, 13051 नेताजी एक्सप्रेस 46 मिनट, 18309 जम्मू तवी एक्सप्रेस 49 मिनट लेट रही।इसके अलावा 11077 झेलम एक्सप्रेस 47 मिनट देरी से पहुंची। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि ट्रैक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा। ब्यूरो
Trending Videos