{"_id":"6a0630bdbb97c7401c06a5f6","slug":"tractor-and-bike-set-on-fire-in-land-dispute-karnal-news-c-18-knl1018-906698-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जमीन विवाद में ट्रैक्टर और बाइक को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जमीन विवाद में ट्रैक्टर और बाइक को लगाई आग
Fri, 15 May 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 15 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
रिंडल गांव में ट्रैक्टर में लगी हुई आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रिंडल गांव में जमीन विवाद में खेत में ट्रैक्टर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर उसकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। कुंजपुरा थाना पुलिस माैके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
रिंडल गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अंकुश ने बताया कि बुधवार को वह सुरेंद्र के खेत में ट्रैक्टर-रीपर से तूड़ी बनाने का काम कर रहा था। इसी दाैरान शाम करीब 6 बजे एक गाड़ी में 3-4 लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने आते ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों के पास पिस्ताैल और डंडे थे। अंकुश का आरोप है कि हमलावरों ने ट्रैक्टर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने उसकी बाइक को भी आग के पास खड़ा कर दिया। वह जान बचाने के लिए माैके से भाग गया। अंकुश का आरोप है कि हमलावरों का खेत मालिक के साथ जमीन विवाद है लेकिन आरोपियों ने उसका नुकसान कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के जाॅनी ने कहा कि खेत उसका है। हाइकोर्ट में उसके पक्ष में स्टे हैं। दूसरे पक्ष के लोगों ने जानबूझकर उसे फंसाने के लिए आग लगाई है।
खेत के मालिक सुरेंद्र ने बताया कि जमीन को लेकर उनका काफी पुराना विवाद है। वर्ष 2015 में वह सेशन कोर्ट से केस जीत चुके हैं और करीब साढ़े 10 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं। उन्होंने गेहूं की फसल भी काटी थी, उस समय किसी ने आपत्ति नहीं जताई। सुरेंद्र ने कहा कि उन्होंने खुद ही तूड़ी बनवाने के लिए रीपर बुलाया था, तभी दूसरे पक्ष के लोग माैके पर आए और ट्रैक्टर व बाइक को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने दी शिकायत, सीसीटीवी की जांच जारी
मामले को लेकर कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी के डीवीआर को कब्जे में लिया है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।