फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tractor splits into two parts after colliding with dumper, driver injured

Karnal News: डंपर से टकरा दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, चालक घायल

Tue, 12 May 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 12 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Tractor splits into two parts after colliding with dumper, driver injured
 राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त डंपर।
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए स्थित गांव मंचूरी के पास रविवार रात को साढ़े 12 बजे रेत से भरे डंपर और पराली के गट्ठों से भरे ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रैक्टर का एक हिस्सा करीब 50 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे के बाद जलमाना चाैकी से पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रात भर दोनों क्षतिग्रस्त वाहन भी सड़क पर पड़े रहे। पूरी रात को हादसा होने का अंदेशा बना रहा। जलमाना पुलिस चाैकी के पुलिस जांच अधिकारी रोहताश सिंह ने बताया कि यूपी के जिला शामली के ख्वाजपुर गांव निवासी शारीक असंध की ओर से ट्रैक्टर ट्राली में पराली के गट्ठरों से भरी ट्राली को लेकर करनाल की तरफ जा रहा था। इसी दाैरान जब वह मंचूरी गांव से थोड़ा सा आगे पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार रेत से भरा हुआ डंपर आ गया। इसी दाैरान दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार शारीक और हिसार जिला के कापड़ो गांव वासी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सुबह करीब 10 बजे सड़क पर ही पड़े रहे। इसके बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। सुबह 10 बजे तक वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। वहीं हादसे को लेकर जलमाना पुलिस चाैकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

गलत तरीके से तैयार की होती हैं पराली की ट्रालियां

सुबह घटनास्थल से निकल रहे बल्ला गांव निवासी कार चालक सुरेश, असंध निवासी जयमल ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली चालक गलत तरीके से ट्रालियां तैयार करवाते हैं। दोनों साइडों में दो-दो फीट से ज्यादा निकली होती हैं। सड़क पर हर समय हादसा होने का खतरा रहता है। पराली लेकर जाने वाले ट्रैक्टर चालक वाहनों को तेज रफ्तार से दाैड़ाते हैं। कई बार वाहनों को साइड़ लगने से नुकसान हो जाता है। इतना ही नहीं ट्रालियों को ऑवरहाइट तक भरा जाता है। वहीं ट्रैक्टर चालक न तो ट्राली पर कोई लाइट या संकेतक लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त डंपर।

 राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त डंपर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed