{"_id":"69beed7729750cbf93022349","slug":"transport-worker-and-contractor-detained-fir-registered-karnal-news-c-18-knl1018-869544-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रांसपोर्ट कर्मी और ठेकेदार हिरासत में, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रांसपोर्ट कर्मी और ठेकेदार हिरासत में, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से बात करते डीएसपी रेखा संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर में कंबोपुरा के पास ट्रांसपोर्टर की दुकान के नजदीक वीरवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मदनपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सुरेश (40) की माैत के मामले में मधुबन थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी शुभम और ठेकेदार अमन को हिरासत में लिया है। शनिवार को कार्रवाई के बाद ही परिजन शव लेने के लिए माने।
परिजन ने दोनों पर पार्सल गुम होने के बाद 13 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। मधुबन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में मदनपुर गांव निवासी राजपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनका भतीजा सुरेश ई-रिक्शा चलाकर कोरियर डिलीवरी का काम करता था। पिछले दिनों ई-रिक्शा से ट्रांसपोर्टर का पार्सल गुम हो गया था। इसी को लेकर ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी शुभम और ठेकेदार अमन उसे परेशान कर रहे थे। पार्सल 13 लाख रुपये का होने की बात कहकर रुपयों की मांग की जा रही थी। इस कारण वह तनाव में था। वीरवार सुबह कोरियर मिल गया था। लेकिन सुरेश को नहीं बताया गया। वीरवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कोरियर ट्रांसपोर्टर की दुकान के नजदीक सुरेश का शव मिला था।
शुक्रवार को परिजन ने शव को लेने और पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया था। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। दोपहर को एचपीएस अधिकारी राखी विश्वकर्मा ने आरोपियों को हिरासत में लेने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। इसके बाद परिजन शव लेने के लिए माने।
-- -
वर्जन
पुलिस ने ट्रांसपोर्ट के कर्मी शुभम और ठेकेदार अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को साैंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार, पुलिस जांच अधिकारी, मधुबन थाना
Trending Videos