{"_id":"69f64ccecfca523fb70969d4","slug":"two-accused-sent-to-jail-in-karna-vihar-firing-case-karnal-news-c-18-knl1018-897993-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण विहार फायरिंग केस में दो आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण विहार फायरिंग केस में दो आरोपी जेल भेजे
Sun, 03 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 03 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। शहर के कर्ण विहार में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी।
सीआईए के जांच अधिकारी जगपाल के अनुसार रावर गांव निवासी गगन और विशाल ने करसिंधू गांव निवासी उज्ज्वल उर्फ मोनू को निशाना बनाया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की गई। इस दौरान उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हथियार उत्तर प्रदेश से लाया गया था।
यह था मामला
घटना 19 अप्रैल की शाम की है, जब उज्ज्वल उर्फ मोनू को दो बाइक सवार युवकों ने लाइटर लेने के बहाने रोका। जैसे ही वह रुका, आरोपियों ने उसकी टांग पर पांच गोलियां दाग दीं और मौके से फरार हो गए थे।