{"_id":"69f510d8a48d5c3ef2029728","slug":"two-brothers-abducted-a-minor-girl-after-drugging-her-but-she-was-found-four-months-later-karnal-news-c-18-knl1018-897245-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग लड़की उठा ले गए दो भाई, चार माह बाद मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग लड़की उठा ले गए दो भाई, चार माह बाद मिली
Sat, 02 May 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 02 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की नाबालिग लड़की को उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों और उनकी मां के खिलाफ अपहरण व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर 25 दिसंबर को उठा ले गए थे। चार माह बाद पुलिस की सहायता से लड़की को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया गया। सदर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
लड़की की मां ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर 2025 को शाम 7 बजे उनके घर पर कोई नहीं था। इसी दाैरान कैथल के टीक गांव निवासी विकास और उसका भाई विशु उनकी 16 साल की नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर जबरदस्ती उठाकर ले गए थे। 22 अप्रैल को उनकी बेटी ने गांव के सरपंच को फोन करके बताया कि वह टीक गांव में है।
29 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे वह टीक गांव में गईं। उन्होंने वहां पर डायल 112 को फोन करके पुलिस बुलाई। पुलिस के आने पर अपनी बेटी को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर साथ ले आईं। आरोप है कि विकास की मां जमीला ने लड़की के बाल काट दिए थे। पिटाई की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग लड़की की माता की शिकायत पर आरोपी विकास, विशु और उनकी मां जमीला के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। लड़की की काउंसिलिंग करवाई जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।