फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two Chaupals will be built in Nagla Megha village for Rs 37 lakh.

Karnal News: नगला मेघा गांव में 37 लाख से बनेंगे दो चौपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two Chaupals will be built in Nagla Megha village for Rs 37 lakh.
घरौंडा नगला मेघा में चौपाल का शिलान्यास करते विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को नगला मेघा गांव में दो चौपालों का शिलान्यास किया। इनमें पाल चौपाल पर 15 लाख रुपये और कश्यप चौपाल पर 22 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने गांव में खेल का मैदान विकसित करने और एक नई चौपाल बनवाने का भी आश्वासन दिया।

कल्याण ने कहा कि तरक्की के लिए समाज और गांव का वातावरण अच्छा होना जरूरी है। पाल समाज, कश्यप समाज और ग्राम पंचायत ने उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्हें लड्डुओं से भी तोला गया। इन चौपालों का निर्माण पंचायती राज विभाग द्वारा कराया जाएगा। शिलान्यास के बाद उन्होंने पंचायत भवन में चल रहे सिलाई केंद्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पिछले 11 सालों में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। यमुना बेल्ट अब पहले जैसी पिछड़ी हुई नहीं है। नगला मेघा सहित करीब 17 गांवों के स्कूलों को वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर अपग्रेड किया गया है। कल्याण ने कहा कि मेडिकल यूनिवर्सिटी और रिंग सड़क से पीजीआई स्तर का इलाज मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

----
लोगों की सुनी समस्याएं

हरविन्द्र कल्याण ने चीनी मिल के विश्राम गृह में करीब तीन घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं से खेलों में भाग लेने और क्लब या संगठन बनाकर पंजीकृत कराने को कहा। कल्याण ने खेल के सामान खरीदने के लिए पैसों की कमी न होने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने घरौंडा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रदेश का प्रथम प्रशिक्षण केंद्र बनने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed