फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two groups pelted stones over an old rivalry, injuring five.

Karnal News: पुरानी रंजिश में 2 पक्षों में चले ईंट-पत्थर, पांच लोग घायल

Sat, 02 May 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 02 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two groups pelted stones over an old rivalry, injuring five.
इंद्री में दो पक्षो में हुए पथराव में पथर मारता युवक। संवाद
इंद्री। वार्ड-10 में शेख समुदाय के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को ईंट-पत्थर चले। करीब एक घंटे तक पथराव हुआ। रसूलपुर गांव के लोग जुमे की नमाज अदा करने के बाद अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने हमला किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोग अपने घरों और दुकानों में दुबके रहे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। पत्थरबाजी में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए इंद्री के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने इंद्री थाना पुलिस को शिकायत दी है। पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


रसूलपुर गांव निवासी घायल बाबू अली के बेटे तारीफ ने बताया कि घिसरपुरी गांव निवासी तालीम ने कुछ समय पहले फोन पर उनके परिवार की महिलाओं को अपशब्द कहे थे। उसके परिजन से शिकायत की तो रंजिश मानने लगा था। पहले ही योजनाबद्ध तरीके से साथियों के साथ बैठा था। वह और परिवार के सदस्य जुमे की नमाज अदा करने के बाद वार्ड-10 में रिश्तेदारों से मिलने पहुंचे थे। तालीम ने अपने साथियों के साथ उन पर डंडों से हमला कर दिया। पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक ईंट-पत्थर फेंके गए। इसमें रसूलपुर गांव निवासी बाबू अली, नन्हा अली, कातिशा और इंद्री के जलपाना व शहजान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर नियंत्रण किया। आरोपियों को भगाया।
इंद्री थाना पुलिस को दोनों तरफ से शिकायत दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पत्थरबाजी से नुकसान, कार्रवाई की मांग

पत्थरबाजी के दाैरान स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने भी उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वार्ड-12 निवासी अशोक सैनी ने बताया कि शेख समुदाय के लोग बार-बार झगड़े करते हैं। इससे लोग डर के साये में हैं। शुक्रवार को हुई पत्थरबाजी के दाैरान उनकी जेसीबी मशीन के शीशे टूट गए। अन्य कई लोगों को नुकसान पहुंचा है। अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंच पाती तो और ज्यादा नुकसान हो सकता था।
तनाव की स्थिति, पुलिस तैनात
दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। पुलिस तैनात की गई है। आरोपी पक्ष के लोग माैके से भाग गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


वार्ड-10 में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पत्थरबाजी में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुरानी रंजिश में झगड़ा हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। -सतीश गाैतम, डीएसपी, इंद्री

इंद्री में दो पक्षो में हुए पथराव में पथर मारता युवक। संवाद

इंद्री में दो पक्षो में हुए पथराव में पथर मारता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed