{"_id":"6a21d907ff7bccf06006c2e3","slug":"two-miscreants-who-looted-two-bikes-bags-and-mobile-phones-from-three-places-were-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-920748-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन जगहों से दो बाइक, बैग और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन जगहों से दो बाइक, बैग और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए पर चाकू की नोक पर आधे घंटे के भीतर मोबाइल फोन, दो बाइक और बैग लूटने वाले दो बदमाशा कमल और साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने सोमवार को जयसिंहपुर गांव से लेकर मंचूरी के बीच में इन वारदात को अंजाम दिया था। दोनों बदमाश प्याैंत गांव के रहने वाले हैं और पहले भी दोनों का आपराधिक रिकाॅर्ड है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
सीआईए असंध प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय कुरुक्षेत्र जिले के उदोया गांव निवासी अजय कुमार बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दाैरान बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोककर चाकू दिखाकर बैग, मोबाइल और 4600 रुपये लूट लिए। इसके बाद वे जलमाना की ओर भाग गए। अजय ने असंध पुलिस को वारदात की सूचना दी। इसके कुछ देर बाद दोनों आरोपी जलमाना के सत्संग घर के पास पहुंचे। वहां राणा नाम के एक व्यक्ति से चाकू दिखाकर बाइक छीन ली। इसके बाद दोनों अलग-अलग बाइक पर करनाल की ओर भाग गए। इसके कुछ देर बाद मंचूरी निवासी कुनाल ने जलमाना पुलिस को सूचित किया कि दो बाइक सवार उनकी बाइक छीनकर ले गए। आरोपी मंचूरी गांव के पास एक दूसरी बाइक को छोड़कर गए थे। तीनों से मिली शिकायत पर असंध थाना पुलिस ने लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
सीआईए असंध की टीम ने सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान करके बुधवार शाम को असंध के मलिकपुर रोड से कमल और साहिल को गिरफ्तार किया। दोनों ने बताया कि जलमाना से लूटी बाइक खराब होने पर उन्होंने बाइक को मंचूरी गांव के पास खड़ा कर दिया था। इसके बाद मंचूरी से दूसरी बाइक लूटी थी। सीआईए असंध प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों को वीरवार को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
-- -
20 दिन पहले जमानत पर आया था
प्याैंत गांव निवासी कमल के खिलाफ करनाल, कैथल और जींद जिले में छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थाना असंध, मूनक, निसिंग, राजाैंद, सफीदों सहित अन्य थानों में लूट, छीनाझपटी, डकैती, चोरी की प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी छीनाझपटी के मामले में जेल में बंद था। उसकी 20 दिन पहले जमानत हुई थी। दूसरे आरोपी साहिल के खिलाफ कैथल के पूंडरी थाना में 2022 में एक झगड़े में हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। यह मुकदमा अदालत में चल रहा है। आरोपी उसमें जमानत पर है।