फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two youths killed, one injured in collision between container and Bolero

Karnal News: कंटेनर और बोलेरो की भिड़ंत में दो युवकों की माैत, एक घायल

Fri, 15 May 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 15 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, one injured in collision between container and Bolero
हादसे के बाद  क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। राष्ट्रीय राजमार्ग-709ए स्थित प्याैंत टोल प्लाजा के नजदीक शाम छह बजे एक कंटेनर और बुलेरो की आमने सामने की भिड़ंत में दो युवकों की माैत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना के बाद पहुंची निसिंग थाना पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

निसिंग थाना के पुलिस जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शाम छह बजे एक बोलरो असंध की ओर से करनाल की तरफ जा रही थी। वहीं कंटेनर चालक करनाल से असंध की ओर जा रहा था। दोनों वाहन जब टोल प्लाजा के नजदीक ढाबा के पास पहुंचे तो दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार भिवानी के तोशाम स्थित खानक गांव निवासी प्रवीण कुमार (32), हिमाचल के शिमला जिला के महेली गांव निवासी लक्ष्य (30) और हिसार के आदमपुर निवासी विकास गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल चल रहा इलाज
इसके बाद पुलिस की टीम माैके पर पहुंची। तीनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाॅक्टर ने लक्ष्य और प्रवीण कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल विकास का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया है। दोनों के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं हादसे के बाद कंटेनर चालक माैके से भाग गया। निसिंग थाना पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed