सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Uncontrolled car hits electric pole, two people including driver injured

Karnal News: अनियंत्रित कार की बिजली के खंभे से टकराई, चालक समेत दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 04 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits electric pole, two people including driver injured
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
इसराना। नौल्था-मांडी सड़क पर बुधवार सुबह पलडी गांव के पास चालक को नींद की झपकी आने पर कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन खंभे टूट गए। इससे सड़क मार्ग बाधित हो गया। सूचना मिलने पर बिजली निगम ने जेसीबी की मदद से करीब साढ़े तीन घंटे में रास्ता खुलवाया। हादसे में कार चालक व उसका साथी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

चमराड़ा गांव के बिजेंद्र व उनका नौल्था गांव का दोस्त दीपक कार में सवार होकर खाटू श्याम राजस्थान दर्शन करने गए थे। वे मंगलवार देर रात वापस लौटे थे। बिजेंद्र अपने दोस्त संदीप को बुधवार सुबह नौल्था गांव छोड़ने जा रहा था। वे करीब सात बजे पलडी गांव के पास पहुंचे तो नींद की झपकी आने से कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों को चोट आई है। दोनों को पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के दौरान बिजली के तीन खंभे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को हादसे का डर
ग्रामीण दीपक, जगबीर, आशीष, आर्यान, कपिल व दिलबाग ने बताया कि मांडी गांव के पावर हाउस से बलाना गांव की तरफ पावर लाइन जा रही है। दो लाइन पर केबल लगाई हैं। खुली लाइन से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली निगम से सभी लाइनों को केबल वाली लाइन किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed