फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Union Minister's birthday celebrated with a confluence of service, culture and devotion

Karnal News: सेवा, संस्कार और भक्ति के संगम में मना केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन

Wed, 06 May 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 06 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Union Minister's birthday celebrated with a confluence of service, culture and devotion
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्म दिन के अवसर पर आयोजित हवन में आहुतियां डालते मेयर रेनू बाला ग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर जिले में सेवा, संस्कार और समर्पण का संगम देखने को मिला। श्रद्धानंद आश्रम में आयोजित यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में महापौर रेणु बाला गुप्ता और विधायक जगमोहन आनंद सहित अन्य ने आहुति दीं। आश्रम की बालिकाओं ने भजन प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं को बैग व अन्य उपहार वितरित किए गए।

---

नेताओं ने किया पौधारोपण

केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सभी नेताओं ने पौधरोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन


---

सेवा कार्याें के साथ मनाया जन्मदिन

करनाल। जन्मदिन पर बुद्धिजीवी विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने गोशालाओं में सेवा की और पौधों की देखभाल की। अध्यक्ष मीना कुमारी ने कहा कि मनोहर लाल सेवा भाव से कार्य करने वाले नेता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


----

निशक्तजन केंद्र में लगाया भंडारा

करनाल। जन्मदिन पर निशक्तजन कल्याण केंद्र में भंडारे लगाया गया। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बच्चों को भोजन परोसा। इस दौरान सभी ने समाज के कमजोर वर्ग की सेवा का संकल्प लिया। संवाद

---

हवन कर मांगी स्वास्थ्य की कामना

इंद्री। केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रामकुमार कश्यप ने आयोजित हवन में आहुति देकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। डॉ. भीमराव आंबेडकर हर्बल पार्क में पौधे लगाए। संवाद

---

गायों को खिलाया गुड़ और चारा

निसिंग। केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन गांव अमूपुर की गोशाला में हवन-यज्ञ और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। भाजपा नेता सुरेंद्र टाया ने गायों को गुड़ व चारा खिलाया। पौधारोपण भी किया। संवाद


---

लाइब्रेरी में बच्चों संग बांटी खुशियां

मूनक। केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन आरजेएम लाइब्रेरी में मुख्य अतिथि राजेश आर्य पाढा ने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें मिठाई खिलाई। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया। संवाद

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्म दिन के अवसर पर आयोजित हवन में आहुतियां डालते मेयर रेनू बाला ग

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्म दिन के अवसर पर आयोजित हवन में आहुतियां डालते मेयर रेनू बाला ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed