{"_id":"69f66443334463cd760c0ed6","slug":"vitamin-a-sample-passed-now-supply-will-be-done-soon-karnal-news-c-18-knl1018-897619-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विटामिन-ए का नमूना पास, अब जल्द होगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विटामिन-ए का नमूना पास, अब जल्द होगी आपूर्ति
Sun, 03 May 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 03 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
जिले में लंबे इंतजार के बाद विटामिन ए की गोली और सिरप की सप्लाई के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग के भेजे नमूने जांच में सही पाए जाने के बाद अब विटामिन ए की आपूर्ति शुरू होने जा रही है। जिले के लगभग 1.25 लाख बच्चों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर 9 माह से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह खुराक बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
जल्द ही आंगनवाड़ी केंद्रों व स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से यह डोज बच्चों को दी जाएगी। जिला नागरिक अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल के अनुसार, विटामिन-ए बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से बच्चों में नजर कमजोर होना, रात में कम दिखाई देना (नाइट ब्लाइंडनेस) और आंखों से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। यही कारण है कि सरकार द्वारा समय-समय पर विटामिन-ए की खुराक देना अनिवार्य किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल माह से ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया था और अब सैंपल पास होने के बाद प्रक्रिया को गति दी गई है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर विटामिन-ए की खुराक दिलवाएं।