फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Voting rain...not heavy but drizzle

Karnal News: मतदान की बारिश...झमाझम नहीं रिमझिम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Voting rain...not heavy but drizzle
अंबाला। नगर निगम  चुनाव के दौरान मॉडल टाउन के मतदान केंद्र के बाहर सभी पार्टियों के बने बूथ सुब
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में इस बार मतदान का ट्रेंड दिनभर बदलता रहा। सुबह जहां मतदान की शुरुआत धीमी रही, वहीं दोपहर तक इसमें तेजी आई। हालांकि दोपहर बाद फिर रफ्तार कुछ धीमी पड़ती नजर आई लेकिन शाम के समय प्रत्याशियों और समर्थकों की सक्रियता के चलते मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पूरे दिन के उतार-चढ़ाव के बीच शहर का कुल मतदान 54.4 प्रतिशत पर पहुंचा।
मतदान की शुरुआत के समय शहर की सड़कों और कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा देखने को मिला। सुबह के समय मतदाताओं की संख्या कम रही और कई बूथों पर मतदान धीमी गति से चलता रहा। सेक्टर-9, पुलिस लाइन और बलदेव नगर समेत अन्य स्कूलों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर शुरुआती घंटों में कम भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान केंद्रों पर रौनक बढ़ने लगी। दोपहर तक लगभग 30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कई क्षेत्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ई-रिक्शा के माध्यम से भी बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद कुछ समय के लिए मतदान की गति धीमी पड़ी, लेकिन शाम होते-होते प्रत्याशी और उनके समर्थक फिर सक्रिय हो गए। कई स्थानों पर लोग समूहों में मतदान केंद्रों तक पहुंचे, जिससे अंतिम घंटों में मतदान प्रतिशत में इजाफा हुआ।
मतदान प्रतिशत के मामले में वार्ड-1 पूरे शहर में सबसे आगे रहा। यहां सातों बूथों पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और औसतन करीब 87 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ नंबर-2 पर 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दडियाना, मनकपुर, लोहगढ़, दांगदेहरी और घेल कलां क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी रहीं।
---
वार्ड-15 दूसरे स्थान पर, अन्य वार्डों में मिला-जुला रुझान
वार्ड-15 करीब 70 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर रहा। घेल खुर्द, लिहारसा और रंजीत नगर क्षेत्रों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा वार्ड-16 में 62 प्रतिशत और वार्ड-17 में 57 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं वार्ड-6, 11, 12 और 18 में कई बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया।
---
व्यवस्थाओं के बीच नजर आई छोटी कमियां
मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से मूलभूत व्यवस्थाएं की गई थीं लेकिन कुछ स्थानों पर छोटी कमियां भी सामने आईं। पानी के लिए कैम्पर तो रखे गए लेकिन कई जगहों पर ग्लास उपलब्ध नहीं थे जिससे लोगों को असुविधा हुई। वहीं चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कुछ स्थानों पर लकड़ी की आग पर हुई।
---
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान
नगर निगम क्षेत्र के कुल 1 लाख 98 हजार 224 मतदाताओं में से 1 लाख 7 हजार 790 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे शहर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और प्रशासन ने व्यवस्थाओं को बनाए रखा। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बीच नगर निगम चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी स्पष्ट रूप से नजर आई। कहीं उत्साह चरम पर रहा तो कहीं मतदान धीमा रहा।

---
वार्ड

मतदान प्रतिशत
वार्ड 1

87
वार्ड 2

65
वार्ड 3

58
वार्ड 4

55
वार्ड 5

58
वार्ड 6

46
वार्ड 7

50
वार्ड 8

52
वार्ड 9

52
वार्ड 10

52
वार्ड 11

49
वार्ड 12

46
वार्ड 13

52
वार्ड 14

50
वार्ड 15

70
वार्ड 16

62
वार्ड 17

57
वार्ड 18

46
वार्ड 19

54
वार्ड 20

53
कुल वोटर : 1,98,224
कुल मतदाता : 1,07,790
मतदान प्रतिशत : 54.4 प्रतिशत

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed