फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Waited in line for two and a half hours... only to find out we weren't even eligible.

Karnal News: कतार में लगे ढाई घंटे... पता चला हम तो पात्र ही नहीं

Mon, 27 Jul 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Waited in line for two and a half hours... only to find out we weren't even eligible.
पंचायत भवन में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के मेले के दौरान पंखे को लेक
राम सारस्वत
विज्ञापन

करनाल। समय सुबह 11 बजे, स्थान पंचायत भवन। अंत्योदय मेले में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती योजना के काउंटर तक पहुंचने की रही। हाथों में फाइलें और जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग पहले पंजीकरण काउंटर की लंबी कतार में लगे। पंजीकरण के बाद अलग-अलग विभागों के काउंटरों पर फिर इंतजार करना पड़ा। कई लाभार्थियों ने बताया कि करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद जब उनकी बारी आई तो उन्हें बताया गया कि वे संबंधित योजना के पात्र ही नहीं हैं।
मेले में प्रवेश करते ही सबसे पहले पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी थी। पंजीकरण काउंटर पर लगी लंबी कतार में बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग भी घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इसके बाद लाभार्थियों को संबंधित विभागों के काउंटरों पर भेजा गया लेकिन वहां भी स्थिति अलग नहीं थी। कई काउंटरों पर लोगों की कतार लगी रहीं, जबकि कुछ काउंटर पूरे समय लगभग खाली दिखाई दिए। सबसे अधिक भीड़ बैंक और लोन योजनाओं से जुड़े काउंटरों पर रही।
विज्ञापन

स्वरोजगार और बैंक ऋण योजनाओं के काउंटर पर लोग सबसे ज्यादा व्यस्त रहे। बड़ी संख्या में युवा और अन्य लोग लोन की जानकारी लेने और आवेदन की प्रक्रिया समझने पहुंचे। --पंखे की हवा के लिए झगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से बच्चे और बुजुर्ग परेशान रहे। कई परिजन अपने बच्चों को राहत दिलाने के लिए पंखों के ठीक सामने बैठ गए, जबकि कुछ लोग अपनी बारी छोड़कर भी बच्चों को हवा कराने में लगे रहे। भीड़ बढ़ने के साथ पंखों के आसपास जगह कम पड़ गई। लोगों में पंखे की हवा के लिए कहासुनी भी हुई। विवाद बढ़ता देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने व्यवस्था संभाली।
सीधे काउंटरों पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री
मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और करनाल विधायक जगमोहन आनंद भी पंचायत भवन पहुंचे। दोनों ने पहले अधिकारियों से मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद वे वीआईपी गैलरी तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सीधे विभागीय काउंटरों की ओर बढ़ गए। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर जाकर अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली और लाभार्थियों से भी बातचीत की।

पंचायत भवन में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के मेले के दौरान पंखे को लेक

पंचायत भवन में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के मेले के दौरान पंखे को लेक

पंचायत भवन में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के मेले के दौरान पंखे को लेक

पंचायत भवन में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के मेले के दौरान पंखे को लेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed