{"_id":"69f64afb2ce1c8cbc60483a4","slug":"weddings-are-becoming-more-than-just-a-filmy-experience-karnal-news-c-18-knl1018-897893-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सिर्फ ससारोह नहीं अब एक फिल्मी अनुभव बनती जा रही शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सिर्फ ससारोह नहीं अब एक फिल्मी अनुभव बनती जा रही शादियां
Sun, 03 May 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 03 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। पहले जहां शादियां पारंपरिक रीति-रिवाजों तक सीमित रहती थीं, वहीं अब वे पूरी तरह बदल चुकी हैं। आज की शादियां सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि एक फिल्मी अनुभव बनती जा रही हैं। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री से लेकर मेहमानों के रोल तक सब कुछ पहले से स्क्रिप्टेड होता है। इवेंट प्लानर पंकज ने बताया कि अब नृत्य, अभिनय, ड्रामा और इमोशनल सीन्स के जरिए शादियों को एक कहानी का रूप दिया जा रहा है। खासतौर पर युवाओं में बॉलीवुड स्टाइल शादी का चलन तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए पेशेवर स्क्रिप्ट राइटर तक हायर किए जा रहे हैं, जो पूरी शादी की थीम और सीक्वेंस तैयार करते हैं। हर समारोह जिनमें मेहंदी, संगीत, हल्दी और फेरों तक एक खास थीम और कहानी के अनुसार डिजाइन किया जाता है। दूल्हा दुल्हन की एंट्री अब साधारण नहीं रही। इसके लिए खास स्क्रिप्ट तैयार की जाती है, जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक, डायलॉग और डांस शामिल होते हैं। वेडिंग प्लानर सुमेश ने बताया कि पिछले दो-तीन सालों में फिल्मी स्टाइल शादियों का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है।
-रिश्तेदार भी निभा रहे किरदार
इवेंट प्लानर सुमेश गुप्ता ने बताया कि अब शादी में शामिल हर व्यक्ति सिर्फ मेहमान नहीं बल्कि एक किरदार बन जाता है। कोई दोस्त का रोल निभाता है, तो कोई कॉमिक रिलीफ का। खासकर भाई बहन और मित्रों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाती हैं जैसे एंट्री परफॉर्मेंस, डांस एक्ट या ड्रामा सीन। इससे शादी में सभी की भागीदारी बढ़ती है और हर किसी को एक अलग अनुभव मिलता है।
विज्ञापन
-खास बनाने के लिए बॉलीवुड थीम
नायरा तिवारी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपनी बालीवुड थीम पर शादी करवाई है। इसके लिए वेडिंग प्लानर, कोरियोग्राफर, स्क्रिप्ट राइटर, डेकोरेटर और टेक्निकल टीम मिलकर इस अनुभव को तैयार करते हैं। इसमें लगभग 40 से 50 लाख तक का सामान्य खर्च आया जिसमें शादी को बेहद खास बनाया गया। उन्होंने बताया कि पहले अपनी शादी को एक फिल्म की तरह प्लान किया था।