{"_id":"69fa50d6bf453962ef0081e1","slug":"went-to-check-on-a-sick-relative-died-in-an-accident-karnal-news-c-18-knl1018-899849-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बीमार रिश्तेदार का हालचाल लेने गए थे, हादसे में जान गंवा बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बीमार रिश्तेदार का हालचाल लेने गए थे, हादसे में जान गंवा बैठे
Wed, 06 May 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 06 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले दंपति सुंदर लाल और नीलम का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग मेरठ रोड पर ट्राले के कुचलने से जान गंवाने वाले राहड़ा गांव निवासी बाइक सवार सुंदर लाल और उनकी पत्नी नीलम के शव का गांव में एकसाथ संस्कार किया गया। दोनों सोमवार को शहर में अपना काम निपटाने के बाद शेखपुरा गांव में बीमार रिश्तेदार का हालचाल जानने के लिए गए थे। लाैटते हुए एक जूलरी की दुकान से खरीदारी के बाद वापस अपने घर की तरफ लाैट रहे थे। इसी दाैरान ट्राॅला के कुचलने से दोनों की माैके पर माैत हो गई थी। आरोपी चालक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
सोमवार को मेरठ रोड पर शाम को साढ़े चार बजे बाइक सवार सुंदर लाल और उनकी पत्नी नीलम मेरठ की ओर से करनाल की तरफ आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही मेरठ रोड पर सेक्टर-6 चाैक पर पहुंची तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राॅला की टक्कर लगी। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ट्राॅला ने दोनों को कुचल दिया। उनकी माैके पर ही माैत हो गई थी।
सेक्टर-4 पुलिस चाैकी ने आरोपी ट्राॅला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके दोनों वाहनों को कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को साैंप दिए। चाैकी प्रभारी राजन ने बताया कि हादसे के बाद चालक माैके से भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।