फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wheat sold a week ago, 3.52 lakh MT of wheat worth Rs 170 crore outstanding

Karnal News: एक सप्ताह पहले बिक चुका गेहूं, 3.52 लाख एमटी के 170 करोड़ बकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Wheat sold a week ago, 3.52 lakh MT of wheat worth Rs 170 crore outstanding
मूनक अनाज मंडी में रखी गेंहू की बोरियां। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंडियों में पहुंचे गेहूं की खरीद हुए एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन किसानों को भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अब तक खरीदे गए 3.52 लाख मीट्रिक टन गेहूं के 170 करोड़ रुपये विभिन्न खरीद एजेंसियों पर बकाया हैं। व्यवस्था के अनुसार, उसी गेहूं का भुगतान होता है, जिसे गोदाम में पहुंचे 72 घंटे का समय हो चुका हो।
अब तक जिले की मंडियों से 3.58 लाख एमटी गेहूं का ही उठान हुआ है, जो विभिन्न एजेंसियों के गोदाम तक पहुंची है। इसमें से 90 प्रतिशत गेहूं के करीब 160 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। इधर, मंडियों की हालत यह है कि आवक लगातार बढ़ रही है और उठान न होने से मंडियां गेहूं से अटी हैं। कई मंडियों में सड़कें तक ब्लॉक हो चुकी हैं, रास्तों में भी गेहूं डाला हुआ है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने स्वयं अनाज मंडियों का दौरा किया है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गेहूं की खरीद सुचारू रूप से जारी रखें, किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दी जाए तथा मंडियों से गेहूं का उठान समय पर सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन




48 हजार एमटी की खरीद शेष
उपायुक्त ने बताया कि जिले में करीब 7.58 लाख मीट्रिक टन की आवक विभिन्न खरीद केंद्रों व मंडियों में हुई। विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से 710138 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 286955 मीट्रिक टन, हैफेड की ओर से 319853 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से 99202 मीट्रिक टन और एफसीआई की ओर से 4128 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया जिसमें से 358076 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed