सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   White lehengas are becoming the first choice of brides.

Karnal News: दुल्हनों की पहली पसंद बन रहे सफेद लहंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 07 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
White lehengas are becoming the first choice of brides.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। शादी के इस सीजन में दुल्हनों के फैशन में बड़ा बदलाव साफ नजर आ रहा है। सदियों से चले आ रहे लाल लहंगे के चलन को अब सफेद और पेस्टल रंग के लहंगे टक्कर दे रहे हैं। बदलती सोच, बॉलीवुड का प्रभाव और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स ने दुल्हनों के लुक को नया रूप दे दिया है। बाजार में अलग-अलग तरह के लहंगे लाए जा रहे हैं।
जहां पहले शादी के फेरों के लिए लाल रंग का लहंगा ही पारंपरिक और अनिवार्य माना जाता था, वहीं अब समय के साथ दुल्हनों को सफेद और हल्के रंगों के लहंगे पसंद आ रहे हैं। बाजार में 20 हजार से 50 हजार रुपये तक के लहंगे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैशन विशेषज्ञ डाॅ. हरप्रीत कौर ने बताया कि सफेद रंग शुद्धता, सादगी और एलिगेंस का प्रतीक है। यही कारण है कि दुल्हनें अब इस रंग को अपनाने लगी हैं। खासतौर पर सफेद लहंगे पर सिल्वर, गोल्डन या पेस्टल कढ़ाई इसे और भी आकर्षक बनाती है।
इस बदलते चलन के पीछे सबसे बड़ा कारण फिल्मी सितारें और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी शादी या रिसेप्शन में हल्के रंगों के लहंगे पहनकर एक नया चलन सेट कर दिया है। हैवी एंब्रॉयडरी वाले रॉयल लहंगे, फ्लोरल डिजाइन के सॉफ्ट लुक लहंगे, पर्ल वर्क और सीक्विन वर्क वाले डिजाइन, इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के लहंगों के साथ सफेद लहंगे के साथ लाल या पेस्टल दुपट्टा पहनकर एक नया संयोजन तैयार किया जा रहा है।
- सफेद व पेस्टल शेड्स की मांग बढ़ी
दुकानदार रमेश गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय में दुल्हनों की पसंद में स्पष्ट बदलाव आया है। जहां पहले दुल्हनें केवल लाल या मैरून रंग पूछती थीं, वहीं अब वे खासतौर पर सफेद और पेस्टल शेड्स की मांग कर रही हैं। बाजार में इन लहंगों की कीमत 20 हजार से शुरू है।

------------
प्रकार कीमत रुपये में
साधारण डिजाइन 20,000 – 30,000
मीडियम एंब्रॉयडरी 30,000 – 40,000
हैवी डिजाइनर लहंगे 40,000 – 50,000+
कस्टमाइज्ड ब्राइडल लहंगे 50,000 से अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed