{"_id":"69ae9eff0bb9f42ee10ca110","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-karnal-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karnal: बंद कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पति गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: बंद कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पति गायब
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
घटना की सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह में पहुंचाया है। पो
मृतक महिला
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
करनाल शहर के जनकपुरी इलाके में विवाहिता कामिनी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। उनका शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि बाहर से कमरे पर ताला लगा था। महिला का पति भी मौके से गायब था। विवाहिता के मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह में पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। जनकपुरी निवासी कामिनी का अक्सर उनके पति के साथ झगड़ा रहता था।
शराब को लेकर पति-पत्नी का होता था झगड़ा
पति फलों की रेहड़ी लगाता था और शराब का आदी था। होली के बाद से वह अत्याधिक शराब का सेवन करने लगा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। रविवार को भी उसका झगड़ा हुआ और उसके बाद से ही वह कमरे का ताला लगाकर गायब है। विवाहिता के भाई राजपाल ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बहन के बारे में पता किया तो कुछ पता नहीं चला।
Trending Videos

फंदे से लटका मिला शव
जब दरवाजे से कमरे के अंदर झांक कर देखा, तो बहन लटकी हुई दिखी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर कमरा खोला गया। राजपाल का कहना है कि उनकी बहन फंदे से लटकी हुई थी और उसके पैर जमीन पर थे, जिससे शक है कि उसकी हत्या करके लटकाया गया है।
वहीं, सूचना पर सदर बाजार चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि कामिनी का शव फंदे से लटका मिला है। परिजन हत्या की आशंका जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।