फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   X-ray machine remained closed for two hours, patient upset

Karnal News: एक्स-रे मशीन दो घंटे रही बंद, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine remained closed for two hours, patient upset
एक्स-रे मशीन दो घंटे रही बंद, मरीज परेशान - फोटो : एक्स-रे मशीन दो घंटे रही बंद, मरीज परेशान
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की एक एक्स-रे मशीन तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई, जिसके कारण जांच व्यवस्था प्रभावित हो गई। मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। गर्मी और भीड़ के बीच मरीजों व उनके परिजनों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि रोजाना 100 से अधिक मरीज एक्स-रे जांच के लिए पहुंचते हैं। लेकिन एक मशीन बंद होने के कारण दूसरी मशीन पर अचानक दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे मरीज रोहित, अक्षिता, निधि का कहना था कि पहले ही ओपीडी में लंबी लाइनें लगती हैं और उसके बाद जांच के लिए अलग से इंतजार करना पड़ता है। मशीन खराब होने के कारण बुजुर्ग मरीजों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed