फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yamunanagar Players Win 10 Gold and 5 Bronze Medals in Chess

Karnal News: शतरंज में यमुनानगर के खिलाड़ियों ने जीते 10 स्वर्ण और 5 कांस्य

Tue, 12 May 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 12 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar Players Win 10 Gold and 5 Bronze Medals in Chess
शतरंज प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अध्यापक व कोच। संस्थान - फोटो : फखरपुर में सड़क हादसे के बाद जलती कार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेंट थॉमस स्कूल जगाधरी के खिलाड़ियों ने हिसार में आयोजित एएसआईसीएस क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया। विजडम वर्ल्ड स्कूल हिसार में नौ मई को आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण और पांच कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के दस प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया था। सेंट थॉमस स्कूल 24 खिलाडि़यों ने कोच करण शर्मा और सह सहायिका श्वेता काजल के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों ने दो वर्गों में चैंपियनशिप का खिताब जीतने के साथ एक वर्ग में तीसरा स्थान भी प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में ईशान सिंदवानी, केशव कौशिक, अग्रिम भाटिया, माधव पांडेय और लक्ष्य मेहंदीरत्ता ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम को चैंपियन बनाया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल की छात्राओं ने शानदार खेल दिखाया और चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और संयम का प्रदर्शन किया। इस वर्ग में श्रेया, आध्या, नव्या, आहना और कनन ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालिका वर्ग में भी स्कूल की छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच टीम ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। इस वर्ग में आन्या, कनन, अरमीन, मुस्कान और गौरिका ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल की उपलब्धियों में इजाफा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed