फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youths were made to take an oath to stay away from drugs.

Karnal News: युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Youths were made to take an oath to stay away from drugs.
करनाल। नशे को कहो ना-जीवन को हां, हम सबका एक ही नारा-नशामुक्त हो देश हमारा... के नारे के साथ बुधवार को राजकीय महाविद्यालय घरौंडा में युवाओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशे से रोकने की शपथ दिलाई गई। इसका संचालन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र कुमार नागिया ने किया। उन्होंने नशे से हो रहे नुकसान और उससे बचने के उपायों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। वरिष्ठ प्राध्यापक गुरनाम सिंह मलिक ने बच्चों को नशा मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया और बच्चों को नशा न करने और न करने देने के लिए जागरूक किया। नशा मुक्ति कार्यक्रम के संयोजक शुभम शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। इस दौरान कालेज स्टाॅफ से डॉ. देवेंद्र, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. राकेश, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. गीता, डॉ. अंजू बाला और डॉ. अंकित राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed