सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 transporters fined Rs 8.46 lakh for slow lifting from mandis in Kurukshetra

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में मंडियों से धीमे उठान पर 10 ट्रांपोर्टरों पर 8.46 लाख रुपये का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
10 transporters fined Rs 8.46 lakh for slow lifting from mandis in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अनाजमंडी थानेसर के दूसरे गेट पर खड़े गेहूं से लदे ट्रक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडियों में सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद उठान में तेजी नहीं लाने पर मंगलवार को ठोल केंद्र से संबद्ध ट्रांसपोर्टर पर 1,27,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिले में धीमे उठान पर अब तक 10 ट्रांसपोर्टरों पर 8,46,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Trending Videos


15 अप्रैल को निर्देश के बावजूद उठान तेज न होने पर पिहोवा में वीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी पर 1,25,000 रुपये और इस्माईलाबाद मंडी के मेसर्स मलिक ट्रांसपोर्टर पर 61,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 19 अप्रैल को पिहोवा की अनाज मंडी के वीएस ट्रांसपोर्ट को 1,66,500 रुपये और शाहाबाद के मेसर्स गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी पर 12,500 रुपये और पिपली मंडी के मेसर्स महाराजा ट्रांसपोर्ट श्रम व ढुलाई ठेकेदार पर 14,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लाडवा अनाज मंडी में भी धीमा उठान करने पर चार ठेकेदारों पर 3,39,500 रुपये का जुर्माना लग चुका है। इनमें मेसर्स सीएस ट्रांसपोर्ट, मेसर्स एसएच, मेसर्स करनैल सिंह व मेसर्स राधेश्याम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद् एवं पूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि इन सभी ट्रांसपोर्टर व ठेकेदारों के अलावा मंगलवार को ठोल केंद्र पर एक ट्रांसपोर्टर पर जुर्पमाना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed