सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Indian Khadi is globally recognised: Bharat Singh

भारतीय खादी की विश्व स्तर पर पहचान : भरत सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Indian Khadi is globally recognised: Bharat Singh
कुरुक्षेत्र। मंत्री भरत सिंह को सम्मान स्वरूप चरखा भेंट करते खादी संघ के पदा​धिकारी एवं अन्य सह
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर में उत्तराखंड सरकार के ग्रामीण विकास, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम और खादी ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी पहुंचे। चौधरी ने खादी ग्रामोद्योग संघ इकाई का अवलोकन और बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया। संघ के मुख्य व्यवस्थापक व सचिव सतपाल सैनी से उन्होंने बातचीत कर विभिन्न प्रकार की जानकारी ली और यहां की कार्यप्रणाली को सराहा।
Trending Videos

उन्होंने खादी से ग्रामीण विकास पर जोर दिया। खादी और ग्रामोद्योग को ग्रामीण रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि खादी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। खादी से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए बहुत से रोजगार उपलब्ध होने के साथ खादी के प्रयोग में राष्ट्रीयता की भावना निहित है। भारतीय खादी की विश्व स्तर पर पहचान है। इस अवसर पर जुगल किशोर, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद, राजेश कौशिक, विशाल, बांका राम, रहीश और नदीम सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed