{"_id":"69f2685c4a4dbe61380e654e","slug":"today-is-the-last-day-of-self-enumeration-vivek-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-154070-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज स्व-गणना का अंतिम दिन : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज स्व-गणना का अंतिम दिन : विवेक
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि स्व-गणना का वीरवार को अंतिम दिन है और सभी नागरिकों को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी जनगणना पूरी करवाना सुनिश्चित करना चाहिए। यह पूरे राज्य में जनता की मजबूत भागीदारी और जागरूकता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से स्व-गणना के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखा गया है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है और पोर्टल पर जाकर इसे पांच से सात मिनट में पूरा किया जा सकता है। इसके बाद जनगणना करने वाले (एन्यूमरेटर) के साथ केवल वह जारी किया गया आईडी नंबर साझा करना होगा।
उन्होंने कहा कि 1 मई से वास्तविक मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य शुरू होंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले सभी एन्यूमरेटरों और सुपरवाइजरों को पूरा सहयोग दें और उन्हें सही, सटीक और अद्यतन जानकारी प्रदान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की ओर से दी गई सभी जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा और किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा। जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है। इसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक राष्ट्र के विकास, नीति निर्माण और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण में योगदान देता है।
Trending Videos