सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   180 registrations took place in one day.

Kurukshetra News: एक दिन में हुईं 180 रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
180 registrations took place in one day.
विज्ञापन
पानीपत। तहसीलदार और पटवारियों की हड़ताल खुलने के बाद काम की बाढ़ सी आ गई। पानीपत तहसील में मंगलवार को सामान्य दिनों से दोगुना से अधिक रजिस्ट्री की गई। तहसील परिसर में पूरा दिन लोगों की भीड़ जमा रही। अधिकारियों को तहसील के साथ जिला राजस्व अधिकारी की टीम को भी रजिस्ट्री दर्ज कराने में लगाया। इसके बाद भी काम नहीं संभल पाया।
Trending Videos

मंगलवार को एक दिन में 175 से 180 रजिस्ट्री की गई जबकि सामान्य दिनों में 70 से 80 ही रजिस्ट्री हो पाती थी। राजस्व अधिकारियों ने लगातार काम करने की बात कही है। यह ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया के बाद सबसे अधिक रजिस्ट्री हुई। पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन अपनी मांगों के लिए नौ फरवरी सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे। यूनियन ने तीन दिन तक हड़ताल रखी थी। इनके काम पर लौटते ही अगले दिन वीरवार फरवरी को नायब तहसीलदार और तहसीलदार हड़ताल पर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हड़ताल 11 फरवरी तक चली। 12 और 13 फरवरी को काम गति नहीं पकड़ पाया था। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी आ गई थी। अधिकारियों ने रजिस्ट्री के लिए मिले आवेदनों को सोमवार से मंजूर करना शुरू किया। इसके चलते मंगलवार को सुबह ही लोग तहसील में रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंच गए। मैदानी तल स्थित तहसील कार्यालय के बाहर पूरा परिसर खचाखच भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed