{"_id":"6994e1a35971a0615a078af4","slug":"obstacles-on-the-panipat-safidon-state-highway-have-been-removed-and-tree-felling-has-been-accelerated-after-forest-department-approval-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1001-152436-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पानीपत-सफीदों स्टेट हाईवे की बाधाएं दूर, वन विभाग की मंजूरी के बाद पेड़ कटाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पानीपत-सफीदों स्टेट हाईवे की बाधाएं दूर, वन विभाग की मंजूरी के बाद पेड़ कटाई तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। पानीपत से सफीदों होकर जींद तक स्टेट हाईवे को फोरलेन करने की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। पीडब्ल्यूडी को वन विभाग से पेड़ काटने की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद थर्मल और सौदापुर के बीच पेड़ कटाई का कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में करीब चार साल से अटके स्टेट हाईवे का काम पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।
पानीपत से सफीदों तक स्टेट हाईवे को फोर लेन बनाया जाना है। पानीपत जिला की सीमा में रोड की लंबाई करीब 24 किमी. है। इसमें से पानीपत शहर के लाल बत्ती चौक से लेकर दिल्ली पैरलल नहर तक नगर निगम के क्षेत्र की 2.35 किमी लंबी सड़क को पहले ही फोर लेन बनाया जा चुका है। अब दिल्ली पैरलल नहर से जिला के आखिरी गांव नारा के पास दरियापुर मोड़ तक 21.65 किमी में सड़क को फोर लेन बनाया जाना है। इसे फोर लेन बनाते समय इसके किनारे वन विभाग के हजारों पेड़ बाधा बने हुए थे। पीडब्ल्यूडी को वन विभाग को इनके बदले पेड़ लगाने के लिए जमीन देनी थी। पीडब्ल्यूडी ने पिछले दिनों परढ़ाना गांव में 32 एकड़ 6 कनाल जमीन देना तय की थी। इस जमीन को अब वन विभाग के नाम करा दिया है। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए ग्राम पंचायत को करीब 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जानकारों के अनुसार फोर लेन प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी बाधा वन विभाग को बदले में दी जाने वाली जमीन थी और वह बाधा अब दूर हो चुकी है।
बॉक्स
करीब 92 करोड़ रुपये का है प्रोजेक्ट
पानीपत की सीमा में दिल्ली पैरलल नहर से लेकर दरियापुर मोड तक बनने वाली फोर लेन सड़क का 92 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। पीडब्ल्यूडी इसका वर्क ऑर्डर दे चुका है। इसमें करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। करीब 22 करोड़ में वन विभाग को जमीन देने व बिजली के खंबे हटवाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सवित पान्नू ने बताया कि पेड़ों की कटाई के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसे निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।
वर्जन :
पानीपत से सफीदों स्टेट हाईवे फोरलेन बनाया जाएगा। इससे पानीपत ही नहीं जींद और सफीदों के अंतर्गत आने वाले गांवों को भी फायदा मिलेगा। लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
कृष्णलाल पंवार, पंचायत एवं विकास मंत्री।
Trending Videos