सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   53,000 rupees looted at gunpoint, first petrol pump and then liquor shop targeted

Kurukshetra News: बंदूक की नोक पर 53 हजार की लूट, पहले पेट्रोल पंप फिर ठेके को बनाया निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
53,000 rupees looted at gunpoint, first petrol pump and then liquor shop targeted
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे 152 पर स्थित एक पेट्रोल पंप व शराब के ठेके पर कार सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने करीब रात को दो बजे पेट्रोल पंप के कर्मी पर बंदूक तान कर उससे 50 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने थोड़ी दूर एक शराब के ठेके पर भी उसी तरीके से तीन हजार रुपये लूट लिए।
Trending Videos

तलहेड़ी गांव निवासी गुरुनानक पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के संचालक सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंबाला-हिसार हाईवे पर गांव मलिकपुर के पास उनका पेट्रोल पंप है। पंप पर सहनप्रीत सिंह और सुखदेव सिंह नौकरी करते हैं। शनिवार सुबह करीब दो बजे पेट्रोल पंप पर एक स्विफ्ट कार तेल डलवाने के लिए आई। जैसे ही सहनप्रीत तेल डालने के लिए कार के पास गया तो कार चालक ने उस पर बंदूक तान ली और उसे पंप के कार्यालय की ओर ले गया और दरवाजा बंद कर सहनप्रीत से रुपये की मांग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारिंदे ने डर के मारे पंप की सारी नकदी उसे दे दी, जो मिलाकर 50 हजार रुपये थी। रुपये लेने के बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर भाग गए। उसके जाते ही कारिंदे ने डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
एनएच स्थित इस्माईलाबाद के शराब ठेके को अपना निशाना बनाते हुए वहां से भी ठेके के कारींदे पर बंदूक तान कर करीब तीन हजार रुपये की लूट को अंजाम देकर मौके से भाग जाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अंबाला जिले में भी एक लूटपाट की एक घटना को अंजाम दिया है। अंबाला पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है।
वारदात में प्रयोग कार मोहाली से चोरी : राजपाल
कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल ने बताया कि वारदात में प्रयोग की गई कार मोहाली के जिरकपुर से चोरी की गई है, जो चंडीगढ़ नंबर थी। आरोपी को पकड़ने के लिए सीआईए की भी मदद ली जा रही है। टीमों का गठन कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed