सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Woman attacked for snatching earring

Kurukshetra News: बाली छीनने के लिए महिला पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked for snatching earring
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। काठगढ़ रोड पर दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक महिला के कान की बाली छीनने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने तेजधार चाकू से उसकी बाजू पर जोरदार वार कर दिया जिससे वह घायल हो गई।
Trending Videos

आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव काठगढ़ की ओर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।घटना सरपंच संजीव अरोड़ा के खेतों के पास हुई, जब जैतपुरा गांव की तीन महिलाएं पैदल इस्माईलाबाद की ओर जा रही थीं। अचानक दो मोटरसाइकिल सवार युवक आए। एक युवक ने एक महिला के कान की बाली छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने विरोध किया और अपना बचाव किया, तो युवक ने तेजधार हथियार निकालकर उसकी बाजू पर वार कर दिया।
अन्य दो महिलाओं ने शोर मचाया जिससे आरोपी भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शी लड्डू अरोड़ा ने बताया कि दोनों युवकों ने चेहरा नहीं ढका था और वे पूरे जोश में वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed