{"_id":"69f11cdffb7773343002d5c6","slug":"a-fire-started-in-the-garbage-spread-burning-three-lakh-rupees-kept-for-treatment-and-two-cars-kurukshetra-news-c-18-knl1018-895361-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कूड़े में लगाई आग फैली, इलाज के लिए रखे तीन लाख रुपये और दो कार जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कूड़े में लगाई आग फैली, इलाज के लिए रखे तीन लाख रुपये और दो कार जलीं
विज्ञापन
क्लब मार्केट में खड़ी गाड़ी में लगी आग संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर में क्लब मार्केट के पास कूड़े में लगाई गई आग तेज हवा से फैली और तीन गाडि़यों को चपेट में ले लिया। दो कार पूरी तरह से जल गईं। तीसरी गाड़ी में भी नुकसान हुआ है। एक गाड़ी में रखे तीन लाख रुपये भी जल गए। निजी अस्पताल में भर्ती मरीज के इलाज के लिए इन रुपयों का इंतजाम किया गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अन्य गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनको माैके से हटाया।
प्रत्यक्षदर्शियों मनोज, सुरेश, अनिल के अनुसार, क्लब मार्केट के नजदीक सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर के पास कूड़ा पड़ा था। इसमें सूखे पत्ते और लकड़ियां भी थी। किसी ने कूड़े में आग लगा दी। तेज हवा से आग पास में खड़ीं गाड़ियों तक पहुंच गई। पहले एक कार के टायर में आग लगी। पेंट में आग लगने के बाद कुछ ही समय में लपटें उठने लगीं। इन लपटों ने दूसरी गाड़ी को चपेट में ले लिया।
लोगों ने फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी। दमकल और पुलिस टीम माैके पर पहुंची तब तक तीसरी कार तक आग पहुंच गई थी। पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से अन्य गाड़ियों को माैके से हटाया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ने पड़े। दमकल के सही समय पर पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया। लपटें ट्रांसफॉर्मर तक पहुंचतीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने कहा कि सभी गाड़ियों नो-पार्किंग में खड़ा किया गया था। उन्होंने नो-पार्किंग में गाड़ियों को खड़ी नहीं करने की अपील की।
दूसरे मामले में रविवार देर रात को काछवा रोड पर चलती हुई कार में आग लग गई। धुआं उठते देख कार चालक नीचे उतर गया और उसकी जान बच गई।
-- -
कार, रुपये, लैपटॉप...सब राख
सेक्टर-13 निवासी चित्राक्ष ने बताया कि वह अपने जानकार के इलाज के लिए तीन लाख रुपये लेकर आए थे। मरीज निजी अस्पताल में दाखिल है। उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दी थी। आग लगने से कार और उसके अंदर रखे रुपये, लैपटॉप, बैंक के चेक व जरूरी कागजात जल गए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X