फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A five-foot-long crocodile approached the animal enclosure.

Kurukshetra News: पशु बाड़े के पास पहुंचा पांच फीट लंबा मगरमच्छ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A five-foot-long crocodile approached the animal enclosure.
कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी गांव के डेरा सरदार चुहड़ा में मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां एक पशु बाड़े के पास करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने उसे सुरक्षित निकालकर वन्यजीव टीम को सौंप दिया।
विज्ञापन

पशु बाड़े के मालिक ने कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनी। जब वह मौके पर पहुंचे तो मगरमच्छ को कुत्तों से घिरा देखा। सूचना गोताखोर प्रगट सिंह को दी गई। उनकी टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से काबू कर लिया। मगरमच्छ को बिना किसी चोट के पकड़ा गया। यह मगरमच्छ लोगों और पशुओं की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया था।
विज्ञापन

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में दो मगरमच्छों की संदिग्ध गतिविधियां थीं। उनकी टीम ने वन्यजीव टीम के साथ मिलकर एक मगरमच्छ को पहले ही सुरक्षित निकाला था। दूसरा मगरमच्छ उस समय नहर में चला गया था। नहर किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। बरसाती पानी और आंखों की परेशानी के कारण मगरमच्छ अक्सर नहर से बाहर आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed