फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Law Minister took information on Saraswati River Project

Kurukshetra News: केंद्रीय कानून मंत्री ने सरस्वती नदी परियोजना पर ली जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Union Law Minister took information on Saraswati River Project
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच। - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। राजस्थान में सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री ने धुमन सिंह किरमच से सरस्वती परियोजना के बारे में जानकारी ली। सरस्वती नदी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता की जननी माना जाता है।
विज्ञापन

मेघवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार सरस्वती नदी के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। नदी को फिर से प्रवाहित करने के लिए हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की स्थापना की गई है। धुमन सिंह किरमच ने केंद्रीय मंत्री से राजस्थान में नदी पर विकास कार्य करवाने पर चर्चा की। राजस्थान सरकार ने इस परियोजना के लिए धुमन सिंह किरमच की अगुवाई में एक समिति बनाई है। धुमन सिंह ने बताया कि सरस्वती नदी के विकास की परियोजनाओं पर निरंतर काम चल रहा है। इन परियोजनाओं से नदी के प्रवाह के साथ भूजल स्तर में भी सुधार हो रहा है। बोर्ड के उपाध्यक्ष ने केंद्रीय कानून मंत्री को सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अब तक सरस्वती नदी के किनारे 111 तीर्थों का जीर्णोद्धार हुआ है। घाटों की चहारदीवारी के साथ जल संरक्षण का कार्य भी किया गया है। सरस्वती नदी का इतिहास 2.5 करोड़ वर्षों पुराना है, जिसकी वैज्ञानिकता भी प्रमाणित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed