{"_id":"6a84c075b0c140a469007be5","slug":"monthly-meeting-of-district-grievance-redressal-committee-on-25th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-159655-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 25 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन 25 अगस्त को सुबह 11 बजे नए लघु सचिवालय के सभागार में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे और सभी अधिकारियों के पास बैठक का एजेंडा भेजा गया है। सभी पूरी तैयारी के साथ बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
हरियाणा आईटीआई में रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू
कुरुक्षेत्र। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने हरियाणा के राजकीय व निजी आईटीआई संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की है। रिक्त सीटों को भरने के लिए विभाग की वेबसाइट एडमिशन.आईटीआईहरियाणा.जीओवी.इन पर नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आईटीआई उमरी प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि यह दाखिला नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट पर सीधे संस्थान स्तर पर होगा। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक अपने संस्थान में मेरिट कार्ड जमा कराना होगा। आवेदकों को दाखिला पोर्टल से मेरिट कार्ड डाउनलोड कर सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। मौके पर ही ऑनलाइन दाखिला फीस जमा की जा सकेगी। अभ्यर्थी पोर्टल पर रिक्त सीटों की जानकारी भी देख सकते हैं।
डीएलएसए द्वारा दी जा रही कानूनी सहायता की जानकारी
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एलएनजेपी अस्पताल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा हेल्प डेस्क स्थापित किया गया। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से डीएलएसए की पीएलवी दीक्षा द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं लाभार्थियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, वृद्धावस्था पेंशन प्रमाणपत्र तथा पोषण कार्ड से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान की गई। सीजेएम नीकिता भारद्वाज ने कहा कि इस दौरान लाभार्थियों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क कानूनी सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। हेल्प डेस्क का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं तथा कानूनी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा इस प्रकार के हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सेवाओं के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएलएसए ने कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन और न्यू बस स्टैंड पर लगाया जागरूकता शिविर
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने रेलवे स्टेशन और न्यू बस स्टैंड पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में श्रमिकों और अन्य उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई। इसमें बाल तस्करी, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 और दिव्यांगता प्रमाण पत्र शामिल थे। यूडीआईडी पंजीकरण और विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीकिता भारद्वाज ने बताया कि लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें उपलब्ध विधिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंद और पात्र व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है।
बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए स्कूल स्वास्थ्य शिविर एवं योगाभ्यास आयोजित
कुरुक्षेत्र। आयुष हरियाणा महानिदेशक के निर्देश पर जिले में योग संजीवनी और स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां हुईं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर यारा में 33 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें आयुर्वेदिक औषधियां दी गईं और योगाभ्यास भी कराया गया। आयुर्वेदिक अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि योग सहायक दीपक और प्रशिक्षक प्रीति ने योगाभ्यास कराया। फार्मासिस्ट नेहा रानी ने औषधियां वितरित कीं। संदीप के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित हुआ। आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरकाली ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय बकाली में भी शिविर लगाया। इसमें 42 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सपना ने बच्चों को व्यक्तिगत व सार्वजनिक स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। फार्मासिस्ट पूनम ने आयुर्वेदिक औषधियां बांटीं। योग सहायक प्रदीप कुमार ने बच्चों को प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम कराए।