{"_id":"69f265deece190430f027693","slug":"a-person-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-154088-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक संत कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
पिहोवा। पिहोवा-अंबाला रोड (एनएच-152) पर 23 अप्रैल को दो कारों की टक्कर में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर तैनात गांव जखवाला निवासी जय नारायण ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनके मामा संत कुमार एक शराब ठेकेदार के पास काम करते थे। वह 23 अप्रैल को अपने मामा से मिलने गांव टीकरी गए हुए थे। शाम करीब 4:30 बजे उनके मामा अपनी कार से शराब ठेके पर काम करने वाले कारिंदे को खाना देने के लिए निकले थे।
जब संत कुमार तलहेड़ी कट के पास अपनी कार मोड़ रहे थे। उसी समय एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने उनकी कार को कंडक्टर साइड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहगीरों की मदद से घायल संत कुमार को तुरंत निजी वाहन से पिहोवा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें आदेश अस्पताल मोहड़ी रेफर कर दिया गया। इस दौरान आरोपी चालक अपनी कार मौके पर छोड़ कर भीड़ का फायदा उठाते हुए भाग गया।
इसके बाद 24 अप्रैल को उन्हें घर ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर 26 अप्रैल को नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान 28 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे संत कुमार की मौत हो गई।
मामले के जांच अधिकारी उप निरीक्षक लखविंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में जमा कराया। मृतक का अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जय नारायण के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos