सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for cheating people of lakhs of rupees by promising profits

Kurukshetra News: मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating people of lakhs of rupees by promising profits
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में बीड़ खैरी गांव के रहने वाले शिव कुमार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली निवासी सुशील गोयल ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2022-23 के दौरान उनकी मुलाकात रामशरण भारद्वाज, गौरव प्रताप और उनकी टीम से हुई थी। आरोपियों ने खुद को सरकारी ठेके लेने वाली कंपनी से जुड़ा बताते हुए पांच से आठ प्रतिशत तक रिटर्न का लालच दिया। भरोसे में आकर शिकायतकर्ता और उसके परिवार ने करीब 37 लाख रुपये कंपनी में निवेश कर दिए। काफी समय बीतने के बाद जब निवेश की रकम वापस मांगी गई तो आरोपियों ने कंपनी में घाटे का हवाला देकर टालमटोल शुरू कर दी इसके बाद पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ और थाना सदर थानेसर में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान नौ अप्रैल को पुलिस ने रामशरण भारद्वाज और गौरव प्रताप को गिरफ्तार किया था। अब मामले में शिव कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी है।



ट्यूबवेल से तांबे का तार चोरी करने वाले दो आरोपी काबू
इस्माईलाबाद। जिला पुलिस की सीआईए एक की टीम ने ट्यूबवेल से तांबे का तार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम कैंथला गांव के रहने वाले अमरीक सिंह उर्फ मीकू और शाहाबाद की गुरुनानक कॉलोनी के रहने वाले कृष्ण उर्फ छौला बताया है। पुलिस पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया 11 किलो 100 ग्राम तांबे तार बरामद हुआ है। बाद में दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में डेरा जलबेहड़ा निवासी हरभजन सिंह ने ट्यूबवेल से तार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लिफ्ट देने के बहाने युवक से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व बोलेरो बरामद

कुरुक्षेत्र। पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने लिफ्ट देने के बहाने युवक से मारपीट और छीनाझपटी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में जींद जिले के छोटी सुदकैन गांव निवासी मंजीत उर्फ चांद और हांसी जिला के कोथ गांव के रहने वाले सोमबीर उर्फ काला शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पबनावा निवासी सुभाष ने शिकायत में बताया कि 22-23 मार्च की रात उसका बेटा दिनेश घर जाने के लिए कुरुक्षेत्र के थर्ड गेट पर खड़ा था। इसी दौरान बोलेरो सवार आरोपियों ने उसे पबनावा तक छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी युवक को पिहोवा रोड, ढांड क्षेत्र में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और एक हजार रुपये छीन लिए तथा उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। मामले में थाना केयूके में केस दर्ज कर जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी। 25 मई को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली गई। बाद में दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


निवेश पर ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सराय सुखी गांव के रहने वाले रामशरण भारद्वाज को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कैथल निवासी कर्मचंद, जो वर्तमान में कुरुक्षेत्र के झांसा रोड पर रहते हैं, ने शिकायत में बताया कि उन्होंने एक विज्ञापन देखकर रामशरण भारद्वाज और गौरव प्रताप से संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को सरकारी ठेके लेने वाली कंपनी से जुड़ा बताते हुए पांच से आठ प्रतिशत तक मासिक रिटर्न का लालच दिया। भरोसे में आकर शिकायतकर्ता ने अपनी रिटायरमेंट की लाखों रुपये की जमा पूंजी कंपनी में निवेश कर दी। शुरुआत में आरोपियों ने कुछ समय तक ब्याज दिया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। रकम वापस मांगने पर आरोपी कंपनी में घाटे का हवाला देकर टालमटोल करने लगे, इसके बाद पीड़ित ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान 12 दिसंबर 2025 को पुलिस ने सह-आरोपी गौरव प्रताप को गिरफ्तार किया था। अब रामशरण भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद मामले की आगे जांच जारी है।


युवक काबू, चोरी की दो बाइकें बरामद

कुरुक्षेत्र। पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मोहन नगर निवासी आशीष उर्फ आशु को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अमरगढ़ गामड़ी निवासी मंजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि वह एलएनजेपी अस्पताल में आयुष विभाग में कार्यरत हैं। 20 मार्च को वह अपने रिश्तेदार की मोटरसाइकिल लेकर ड्यूटी पर आए थे और वाहन को वीटा बूथ के पास खड़ा किया था। ड्यूटी समाप्त होने के बाद लौटने पर मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली। शिकायत के आधार पर थाना केयूके में प्राथमिकी दर्ज कर जांच सीआईए-2 को सौंपी गई। जांच के दौरान 26 मई को टीम ने आरोपी आशीष उर्फ आशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर इस मामले सहित अन्य मामलों से जुड़ी दो चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed