{"_id":"6a16b336950d550cd609f2f3","slug":"sunflower-procurement-dispute-in-kurukshetra-farmers-outraged-in-shahabad-block-ladwa-road-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी खरीद विवाद: शाहाबाद में भड़के किसान, लाडवा रोड किया जाम; प्रशासन से वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी खरीद विवाद: शाहाबाद में भड़के किसान, लाडवा रोड किया जाम; प्रशासन से वार्ता विफल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 27 May 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार
सरकार ने आढ़त (कमीशन) 1 प्रतिशत तय की है, जिस पर आढ़ती सूरजमुखी खरीदने को तैयार नहीं हैं। गत दिवस (मंगलवार) को ही आढ़तियों ने साफ तौर पर ऐलान कर दिया था कि वे 1 फीसदी आढ़त पर किसी भी कीमत पर खरीद शुरू नहीं करेंगे।
प्रदर्शनकारी किसान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सूरजमुखी की खरीद को लेकर शाहाबाद अनाज मंडी में चल रहे विवाद ने अब उग्र रूप ले लिया है। फसल की खरीद शुरू न होने से नाराज किसान सड़क पर उतर आए हैं और उन्होंने लाडवा रोड पर पूरी तरह से जाम लगा दिया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने जाम खुलवाने का भारी प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।
क्या है विवाद की मुख्य जड़
सरकार ने 25 मई से सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू करने का ऐलान किया हुआ है। इसके बावजूद अनाज मंडी में खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इसका मुख्य कारण आढ़तियों (कमीशन एजेंटों) और सरकार के बीच कमीशन को लेकर फंसा पेंच है। सरकार ने आढ़त (कमीशन) 1 प्रतिशत तय की है, जिस पर आढ़ती सूरजमुखी खरीदने को तैयार नहीं हैं। गत दिवस (मंगलवार) को ही आढ़तियों ने साफ तौर पर ऐलान कर दिया था कि वे 1 फीसदी आढ़त पर किसी भी कीमत पर खरीद शुरू नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन से वार्ता विफल, सड़क पर उतरे किसान
इसी गतिरोध को तोड़ने के लिए भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर एक पंचायत बुलाई थी। किसानों ने प्रशासन के समक्ष मांग रखी कि सरकार और आढ़तियों के बीच के विवाद का असर किसानों पर नहीं पड़ना चाहिए और सूरजमुखी की खरीद तुरंत शुरू कराई जाए।
Trending Videos
जब अधिकारी इस समस्या का कोई समाधान निकालने में विफल रहे, तो भाकियू कार्यकर्ता और किसान लाडवा रोड पर धरना देकर बैठ गए। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और किसानों के बीच कुछ तीखी बहस भी हुई, लेकिन गतिरोध बरकरार है।
यूनियन की स्पष्ट चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा है कि उनका रुख बिल्कुल स्पष्ट है। जैसे ही मंडी में सूरजमुखी की खरीद शुरू होगी, किसान तुरंत अपना धरना खत्म कर देंगे।