{"_id":"6a160b83343d0b6248080824","slug":"effect-of-sun-and-heat-patients-suffering-from-skin-diseases-hundreds-reaching-the-hospital-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-155480-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप व गर्मी का असर : चर्म रोग की चपेट में मरीज, सैकड़ों की संख्या पहुंच रहे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप व गर्मी का असर : चर्म रोग की चपेट में मरीज, सैकड़ों की संख्या पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ओपीडी के लिए लाइन में लगकर पर्ची कटवाते मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में तेज धूप व लू के बढ़ने के साथ ही लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक जिला नगारिक अस्पताल में स्किन एलर्जी, फंगस, दाद-खाज, खुजली, फोड़े-फुंसी जैसे चर्म रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हर जगह लाइन से गुजरना पड़ रहा है। पहले पर्ची के लिए लाइन, फिर चिकित्सकों को दिखाने के लिए लाइन, उसके बाद दवाई लेने के लिए लाइन। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्मी के इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
गर्मी के सीजन में अकेले जिला अस्पताल में चर्म रोग से जूझ रहे मरीजों की संख्या 40 फीसदी तक बढ़ गई है। अस्पताल में अब हर रोज चर्म रोग से जूझ रहे मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है, जो सर्दी के मौसम में सिर्फ 30 से 35 के करीब रहती थी। चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. जितेंद्र ने बताया कि बारिश के फंगल एलर्जी गंदे पानी के कारण होती है और इस गर्मी में पसीना ज्यादा आता है। पूरा दिन शरीर के कई हिस्सों में पसीना जमा रहता है, जिससे फंगल एलर्जी बढ़ती है। मुंह पर तेल आने से लोगों को मुंहासे व दानों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर हर वर्ष गर्मी के मौसम में इन समस्याओं के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। उमस के मौसम में यह संख्या और ज्यादा बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि इन समस्या से बचने के लिए हमें धूप निकलते हुए टोपी, छतरी या अन्य कोई परने आदि जैसी वस्तु का प्रयोग करना चाहिए, जो हमारे चेहरे को धूप व लू की चपेट में आने से बचा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मौसम फंगस से बचने के लिए दिन में दो बार नहाना जरूरी है। शाम को जब काम से घर आए तब आधा घंटा पहले पसीना सुखाकर तुरंत नहाना चाहिए। प्यास न लगने पर भी हर घंटे के बाद एक से दो गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
विज्ञापन
धूप में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें
जिले में इस समय गर्म हवा चल रही है। सीएमओ डॉ. सुखबीर ने बताया कि जिस तरह से गर्मी तेवर दिखा रही है। वो सेहत के लिए खतरनाक है। इस मौसम में बिना जरूरी काम के धूप में घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी काम से घर से बाहर निकले भी तो पानी पीकर व शरीर को पूरा ढककर निकलें। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस, आईवी फ्ल्यूड इत्यादि का पर्याप्त स्टॉक है। रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई जा चुकी है।
गर्म हवा से ऐसे करें बचाव
- धूप और लू में घर से निकलने से पहरेज करें
- धूप में ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनकर निकलें
- पौष्टिक आहार और पेय पदार्थ साथ लेकर घर से निकलें
- हल्का भोजन करें और कच्चा प्याज भी खाएं
- अपनी डाइट में सत्तू और दही का सेवन करें
- छाछ, नींबू पानी, आम पन्ना, जूस, बेल का जूस पीएं
- मौसमी फल में तरबूज, ककड़ी, खरबूजा, खीरा भी खूब खाएं
- धूप के समय बच्चों को पार्क किए वाहन में अकेला न छोड़ें
- कड़ी धूप में शारीरिक श्रम करने से बचें
स्किन केयर के लिए ये करें
- खूब पानी पीएं
- नारियल पानी पीएं
- नींबू पानी पीएं
- सनस्क्रीन का प्रयोग करें
- हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें

Trending Videos