सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agriculture Minister's son arrives at grain market with crop, gets gate pass cut

Kurukshetra News: कृषि मंत्री के बेटे फसल लेकर पहुंचे अनाज मंडी, कटवाया गेट पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister's son arrives at grain market with crop, gets gate pass cut
पिहोवा। अनाजमंडी में गेहूं की फसल लेकर पहुंचे कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र - फोटो : samvad
विज्ञापन
पिहोवा। राज्य के कृषि व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल सिंह राणा आम किसानों की तरह अपनी फसल को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर क्षेत्र की अनाज मंडी में पहुंचे। गेटपास लेने के बाद गेहूं को बेचने के लिए मंडी के अंदर लेकर गए।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक आम नागरिक के साथ-साथ देश के किसान भी खुश और खुशहाल बनें और आय में लगातार इजाफा भी हो। इन्हीं नीतियों को आधार मानकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए ही बायोमीट्रिक और गेटपास प्रणाली को अपनाया है। इस प्रणाली का धीरे-धीरे किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी, आय को दोगुना करने के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। इसके साथ ही खेतों के रास्तों को पक्का करना और निरंतर बिजली उपलब्ध करवाकर किसानों को खेती के लिए तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इतना ही नहीं किसानों को 24 फसलों पर न्यूनतम निर्धारित मूल्य भी दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे 50 वर्ष की आयु में 100 एकड़ की खेती करते हैं जिसमें गेहूं, धान, सरसों, मक्की, आलू और विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन करते हैं।

पिहोवा। अनाजमंडी में गेहूं की फसल लेकर पहुंचे कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र

पिहोवा। अनाजमंडी में गेहूं की फसल लेकर पहुंचे कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed