फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bad roads and chaos are making the journey of Shiva devotees difficult.

Kurukshetra News: बदहाल सड़क और अव्यवस्था से कठिन हो रही शिवभक्तों की यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bad roads and chaos are making the journey of Shiva devotees difficult.
कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट रोड पर इस तरह जगह-जगह पड़े हैं गड्ढे।
कुरुक्षेत्र। सावन माह में करीब एक सप्ताह से कांवड़ यात्रा जारी है। धर्मनगरी में कांवड़ियों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के प्रशासनिक दावे अधूरे हैं। पिपली चौक से थर्ड गेट तक सात किलोमीटर मुख्य मार्ग पर अव्यवस्था है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, टूटी सड़क और अतिक्रमण है। अव्यवस्थित यातायात से कांवड़ियों की यात्रा कठिन हो रही है। हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे हजारों शिवभक्त इसी मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें संभलकर चलना पड़ रहा है। गड्ढों में बारिश का पानी भरा होने से खतरा बढ़ गया है। अतिक्रमण के कारण कांवड़ियों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। व्यस्त चौराहों पर भारी वाहनों का दबाव रहता है।
विज्ञापन


प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यात्रा से पहले सड़क मरम्मत और अतिक्रमण हटाने के कदम उठाने चाहिए थे। राधेश्याम, राजीव कुमार, तिलक और शिव कुमार सहित अन्य ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उन्होंने शेष यात्रा अवधि के लिए तत्काल सड़क मरम्मत और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 39
भरवाए गए थे गड्ढे, फिर टीम भेजी जाएगी : मेहला
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन अमित मेहला का कहना है कि गड्ढे कुछ दिन पहले भरवाए गए थे। दोबारा से फिर टीम भेजी जाएगी ताकि बाकी रहे गड्ढों को भी दुरुस्त कराया जा सके।


कांवड़ यात्रा के लिए नगर प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
कुरुक्षेत्र। कांवड़ यात्रा शुरू होने के करीब एक सप्ताह बाद नगर प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण हटाना शुरू किया। यह कार्रवाई कांवड़ियों की राह आसान करने के उद्देश्य से की गई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार की निगरानी में प्रशासन ने टीमें उतारीं। अभियान पिपली से नए बस अड्डे तक चला, फिर मोहन नगर तक जारी रहा। इस दौरान अनेक जगहों से खोखे व अन्य सामान जब्त किए गए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपना सामान समेटते दिखे, जबकि कुछ दुकान बंद कर फरार हो गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। ईओ राजेश कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल पिपली-थर्ड गेट पर विशेष अभियान चलाया गया है। संवाद

कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट रोड पर इस तरह जगह-जगह पड़े हैं गड्ढे।

कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट रोड पर इस तरह जगह-जगह पड़े हैं गड्ढे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed