{"_id":"6a739877bca4fdae0b0e48fc","slug":"four-smugglers-arrested-with-297-kg-of-ganja-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-158997-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 29.7 किलो गांजा के साथ चार तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 29.7 किलो गांजा के साथ चार तस्कर काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कुरुक्षेत्र यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने 29 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनीपत के अकबरपुर गांव के प्रदीप कुमार उर्फ फड्डू, प्रवीन कुमार, हरीश और सूरज शामिल हैं।
इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। यूनिट प्रभारी निरीक्षक मांगेराम ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक हरप्रीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिली थी कि आरोपी ओडिशा के रायगढ़ा से गांजा लाए थे। वे सोनीपत में इसकी आपूर्ति करने वाले थे। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर एक वैगनआर कार को रोका।
तलाशी लेने पर कार से गांजा बरामद हुआ। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। संवाद