फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District weightlifting team announced, will show its strength in state level competition

Kurukshetra News: जिला वेटलिफ्टिंग टीम घोषित, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
District weightlifting team announced, will show its strength in state level competition
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय खेल (एसजीएफआई) सत्र 2026-27 के लिए जिला वेटलिफ्टिंग टीम का चयन कर लिया गया है। इसमें अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की चयन सूची जारी की गई है। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में काव्या, इशेरप्रीत कौर, वानिका देवी, सहाजदीप ढिल्लों, गुरनूर कौर, भूमिका शर्मा, अरशदीप कौर और एकम चोपड़ा का चयन हुआ है। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में निखिल, मणि, पार्थ चौधरी, नमन बगानिया, हर्ष, यश शर्मा और आरव रोकने को जिला टीम में जगह मिली है। अंडर-19 बालक वर्ग की टीम में दीपांशु, लखविंदर, मिलन, समीर कुमार, आर्यन, ध्रुव गोयल और अक्षीत कुमार शामिल हैं। अंडर-19 बालिका वर्ग में ग्रेसी शर्मा, नैंसी, कुदरत कौर, शिवानी, याशिका, एकम जीत और खुशप्रीत को टीम में शामिल किया गया है। चयन सूची के साथ प्रत्येक वर्ग के लिए आरक्षित खिलाड़ियों के नाम भी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों के विद्यालय
चयन सूची में जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों को स्थान मिला है। सहारा कॉम्प्रिहेंसिव स्कूल, दून पब्लिक स्कूल और एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ी भी इसमें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एसबीएस हाई स्कूल, डीपीएस लाडवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारौंदा और जीएनए विद्यालय के खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। ये सभी चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed