{"_id":"69f2645573852e13e5037a9a","slug":"committee-head-and-akal-panthak-morcha-discussed-the-situation-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-154104-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कमेटी प्रधान व अकाल पंथक मोर्चा ने किया हालात पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कमेटी प्रधान व अकाल पंथक मोर्चा ने किया हालात पर मंथन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मुख्यालय। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा बुधवार को कमेटी मुख्यालय पहुंचे। यहां दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। उनके साथ अकाल पंथक मोर्चा के सदस्यों की भी बैठक हुई।
करीब दो घंटे तक चली बैठक में कमेटी के समक्ष बने नए हालात पर विस्तार से मंथन किया गया। हालांकि बैठक पूरी तरह से गुप्त रखी गई और इसमें क्या फैसला लिया गया, यह भी स्पष्ट नहीं किया गया।
प्रधान जगदीश सिंह झींडा सुबह ही गुरुद्वारा छठी पातशाही व मुख्यालय पहुंच गए थे। यहां उन्होंने सबसे पहले डेरा बाबा कार सेवा वालों से विस्तार से चर्चा की। वहीं इसके बाद संगत के साथ भी चर्चा की गई। इस दौरान अकाल पंथक मोर्चा के सदस्य भी पहुंचे और विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों से चल रहे घटनाक्रमों पर चर्चा के साथ इनसे निपटने पर भी विस्तार से मंथन किया।
पिछले कुछ दिनों से प्रधान झींडा व नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल के बीच विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस पर भी चर्चा की गई। अकाल पंथक मोर्चा के सदस्य सरदार हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि बैठक में आंतरिक तौर पर ही चर्चा की गई।
Trending Videos