{"_id":"69f2665cb57301ac32010c6e","slug":"controversy-escalates-in-kuntia-over-election-schedule-former-office-bearers-raise-questions-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154089-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चुनाव शेड्यूल के लिए कुंटिया में बढ़ा विवाद, पूर्व पदाधिकारियों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चुनाव शेड्यूल के लिए कुंटिया में बढ़ा विवाद, पूर्व पदाधिकारियों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुंटिया कार्यालय में बैठक करते पूर्व पदाधिकारी और कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ कुंटिया चुनाव में हो रही देरी के बीच बुधवार को कुंटिया कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। 15 अप्रैल को हुई कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया गया था कि 29 अप्रैल को चुनावों की घोषणा की जाएगी। बुधवार को ऐसा नहीं हुआ, इसके लिए कई पूर्व पदाधिकारी और कर्मचारी एकत्र हुए।
शेर ग्रुप के नीलकंठ शर्मा, पूर्व प्रधान कुंटिया व रामकुमार गुर्जर, पूर्व प्रधान कुंटिया की ओर से अपने-अपने ग्रुप के सक्रिय सदस्यों को एकत्रित कर कुंटिया कार्यालय में महासचिव रविंद्र तोमर से मुलाकात की और कुंटिया के चुनावी शेड्यूल को प्रशासन की ओर से स्वीकृत नहीं किए जाने के विषय पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि आज कुंटिया की आम सभा की बैठक का आयोजन किया जाना था, किंतु कार्यकारिणी की ओर से कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। नीलकंठ शर्मा ने कहा कि कुंटिया का कार्यकाल फरवरी में समाप्त हो चुका है लेकिन अब तक इसकी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई।
चुनाव का शेड्यूल भेजा हुआ है, अभी तक स्वीकृति नहीं मिली : रजवंत कौर
कुंटिया प्रधान रजवंत कौर ने बताया कि हमने इसका शेड्यूल भेजा हुआ है, स्वीकृति के बाद ही जारी हो पाएगा। चुनाव की एक सांविधानिक प्रक्रिया है, जो उसके अनुरूप ही होगा।
Trending Videos