सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deal with complaints on priority: City Magistrate

प्राथमिकता से निपटाएं शिकायतें : नगराधीश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Deal with complaints on priority: City Magistrate
कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर में अ​धि​करियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगराधीश आशीष कुमार ने लोगाें की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें।
Trending Videos

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ-साथ जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर ही करीब 12 शिकायतों का निपटारा किया और 10 से ज्यादा शिकायतों का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है।

कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकरियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन।

कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकरियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed