सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drona FC won the title in the football tournament

Kurukshetra News: फुटबाॅल टूर्नामेंट में द्रोण एफसी ने जीता खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Drona FC won the title in the football tournament
कुरुक्षेत्र। एक दिवसीय ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम द्रोण एफसी। स्वयं - फोटो : reasi news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में एक दिवसीय ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में कुरुक्षेत्र की तीन टीमें (ए, बी, सी), द्रोण एफसी की तीन टीमें (ए, बी, सी), सुदपुर, फैंटम एफसी, उमर 40+ टीम, शाहाबाद एफसी सहित अन्य टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में द्रोण एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
Trending Videos

केकेआर एफसी की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के रेफरी राजीव विशाल रहे, जबकि कोच के रूप में राजेश्वर मेहला और हबीब खान की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

40+ आयु वर्ग की टीम ने जीता दर्शकों का दिल
टूर्नामेंट में 40+ आयु वर्ग की टीम आकर्षण का केंद्र रही। इस टीम ने अपना पहला मैच 1-0 से जीता। दूसरे मैच में सीनियर टीम के खिलाफ जोरदार मुकाबला करते हुए अंतिम मिनट तक गोल नहीं खाया। हालांकि अंतिम समय में एक गोल होने से टीम मैच हार गई लेकिन खिलाड़ियों के शानदार खेल कौशल की सभी ने सराहना की। 40+ टीम ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कुरुक्षेत्र। एक दिवसीय ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम द्रोण एफसी। स्वयं

कुरुक्षेत्र। एक दिवसीय ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम द्रोण एफसी। स्वयं- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed