सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mustard was not purchased at the centers even on the third day

Kurukshetra News: केंद्रों पर तीसरे दिन भी नहीं हुई सरसों की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mustard was not purchased at the centers even on the third day
बाबैन। अनाजमंडी में बिकने की इंतजार में सरसों। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन। सरकारी खरीद शनिवार को शुरू हो चुकी है लेकिन तीसरे दिन सोमवार को भी जिले के चारों केंद्रों लाडवा, शाहाबाद, बाबैन और इस्माईलाबाद में खरीद नहीं की जा सकी। हालांकि केंद्रों पर सरसों की आवक लगातार जारी है और सरकारी खरीद न होने से किसान निजी कारोबारियों को ही अपनी फसल बेचने को मजबूर हो रहे हैं।
Trending Videos

सरकारी खरीद में इस बार बायोमीट्रिक सहित लागू किए गए नय नियम आड़े आ रहे हैं। प्रशासन तीसरे दिन तक भी व्यवस्था नहीं बना पाया है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों में भारी निराशा और रोष देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण उन्हें अपनी फसल मजबूरी में निजी व्यापारियों को समर्थन मूल्य से कम दामों पर बेचनी पड़ रही है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान सुभाष चंद, कुलवंत सिंह, लाभ सिंह और अशोक कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि निजी खरीदार 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक ही खरीद कर रहे हैं। इस तरह किसानों को प्रति क्विंटल लगभग 200 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि तुरंत प्रभाव से सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके और आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed