फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees thronged Shiva temples on the first Monday of the month of Sawan; chants of 'Har-Har Mahadev' echoed all around.

Kurukshetra News: सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

Tue, 04 Aug 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 04 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged Shiva temples on the first Monday of the month of Sawan; chants of 'Har-Har Mahadev' echoed all around.
कुरुक्षेत्र। ​शिवलिंग पर जला​​भिषेक करते श्रद्वालु। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सावन माह के पहले सोमवार को धर्मनगरी पूरी तरह शिवमय हो उठी। सुबह 4 बजे से ही शहर के साथ-साथ जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
दिनभर मंदिरों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और भगवान शिव की पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

शहर के स्थाणेवश्वर महादेव मंदिर, दुखभंजन महादेव मंदिर, सर्वेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही मेले जैसा माहौल देखने को मिला। पहले सोमवार की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में आरती-पूजन से हुई। इसके बाद श्रद्धालु ने दूध, दही, शहद, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों और मंदिर समितियों की ओर से पेयजल, प्रसाद और कतार व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी प्रमुख मंदिरों पर तैनात रहा। दुखभंजन महादेव मंदिर में एचके पाल, एमके मौदगिल, ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, सुभाष सैनी, विवेक भारद्वाज, सनी मरवाह, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
-----
कांवड़ियों के लिए जगह-जगह लगे सेवा शिविर
वहीं, सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा भी पूरे उत्साह के साथ जारी रही। कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए शहर व हाईवे के किनारे जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए, जहां भक्तों को शीतल पेय, भोजन, फल और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि भोलेनाथ की कृपा से यात्रा की सारी कठिनाइयां आसान हो जाती हैं। दिनभर मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

--
सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ : सुशील कुमार
मंदिर के पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने बताया कि सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। सोमवार को शिव पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं और भगवान शिव की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने का विशेष धार्मिक महत्व है। मंदिर परिसर में शिवलिंग को रुद्राक्ष की मालाओं व रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

कुरुक्षेत्र। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु। संवाद 

कुरुक्षेत्र। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु। संवाद 

कुरुक्षेत्र। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु। संवाद 

कुरुक्षेत्र। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु। संवाद 

कुरुक्षेत्र। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु। संवाद 

कुरुक्षेत्र। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed